उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता बिजली की अधाधुंध बिजली कटौती से नाराज डकोर क्षेत्र के कई गांवों के किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए नाराजगी जाहिर की।इस दौरान सुचारु रूप से बिजली की आपूर्ति किए जाने की मांग की गई। मंगलवार को डकोर के गुढ़़ा, बंधौली, सिमिरिया के किसान बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और बिजली समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आक्रोश जताया। गांव के ही शिवनंदन, जगन्नाथ, परशुराम, लालाराम आदि किसानों ने बताया कि डकोर क्षेत्र के इन चार गांवों में पिछले करीब एक माह से बिजली व्यवस्था बुरी तरह से खराब है। आलम यह है कि दिन में 12 घंटे के बजाए केवल दो घंटे बिजली मिल रही हैं, उसमें भी जाने कितने बार बिजली चली जाती है। इससे हम लोगों को सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है...