उरई, अक्टूबर 29 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता माधौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ओपीडी में तैनात डॉक्टर पर मरीजों ने बाहर से महंगी दवाएं लिखने और विरोध करने पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। बीपी का इलाज कराने आई महिला मरीज सुनीता, पायल सहित अन्य ने बताया कि अस्पताल में दवा उपलब्ध होने के बावजूद बाहर के मेडिकल स्टोर की दवा लिखी जाती है। मना करने पर डॉक्टर लड़ने पर उतारू हो जाते हैं।पीड़ितों का आरोप है कि डॉक्टर का बाहर के मेडिकल स्टोर संचालकों से कमीशन सेट है, जिसके चलते वे मरीजों को जेनेरिक दवाओं की जगह ब्रांडेड दवाएं बाहर से खरीदने को मजबूर करते हैं। महिला मरीज सुनीता, पायल और अरविंद कुमार, सुरेश कुमार ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने बाहर की दवा लेने से इंकार किया तो डॉक्टर ने अभद...