उरई, जुलाई 21 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता विकासखंड कुठौंद के ग्राम बावली में मंगलवार को अचानक जमीन धंसने से पूरे गांव में दहशत फैल गई। देवी दयाल प्रजापति के घर के सामने 10 फुट चौड़ा और करीब 10 फुट गहरा गड्ढा बन जाने से सीसी रोड बीच से टूटकर लटक गया और आवागमन ठप हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल निरीक्षण और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है, वहीं पुलिस ने फिलहाल क्षेत्र को बैरिकेड कर लोगों को दूर रहने की सलाह दी है।मंगलवार सुबह विकासखंड कुठौंद के ग्राम बावली में देवी दयाल प्रजापति के मकान के सामने अचानक जमीन फट गई और देखते ही देखते करीब 10 फुट चौड़ा, 15 फुट लंबा तथा 8 से 10 फुट गहरा गड्ढा बन गया। गड्ढे के कारण वहां से गुजर रहा सीसी रोड बीच से टूटकर हवा में लटक गया। मार्ग आवागमन के ल...