Orai News: बारिश से कोंच -दबोह मार्ग कटा, बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक
उरई, अगस्त 26 -- Orai News: कोंच। संवाददाता 24 घंटे से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कहर से पहूज नदी समीप सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त हो जाने से प्रशासन अलर्ट हो गया है। एसडीएम और सीओ ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता के साथ स्थलीय निरीक्षण करते हुए किसी भी खतरे की आशंका को देख मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी।24 घंटे से ज्यादा समय से हो रही लगातार बारिश से पहूज नदी के बढ़े जलस्तर को देखते हुए उपजिलाधिकारी अभिनव कुमार यादव और सीओ परमेश्वर प्रसाद ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता के साथ स्थलीय निरीक्षण किया तो प्रशासन ने पुल समीप मार्ग पर स्थित एक साइड में हुए बड़े गड्ढे को लेकर आशंका जताई और तत्काल प्रभाव से यहां से होकर जाने वाले चार पहिया व बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी। प्रशासन ने थाना कैलिया पुलिस को बैरिकेडिंग लगाने को कहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.