उरई, सितम्बर 30 -- Orai News: उरई, संवाददाता। जनपद में इस बार खरीफ की फसलों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है आप। अधिक बारिश के चलते किसानों की तिल, उडद से लेकर बाजरा की फसलें खराब हो गई हैं, जिसके बाद किसान फसल बीमा का लगातार क्लेम कर रहे हैं। अब तक दर्ज कराई गई शिकायतों में से पचास फीसदी का सर्वे पूरा हो चुका है शेष पर सर्वे का कार्य जारी है। एक सप्ताह के अंदर सर्वे पूरा कराने के निर्देश कृषि अधिकारी ने दिए हैं। इस बार मौसम के ख्रराब रुख के कारण किसानों की सारी फसलें चौपट हो गई हैं। लगातार बारिश के चलते तिल, उड़द एवं बाजरा की अस्सी फीसदी तक फसलें स्वाहा हो गई हैं और किसानों को सरकार एवं बीमा कंपनी से मिलने वाली राहत राशि का इंतजार है। जनपद में इस बार कुल 57,494 किसानों फसल बीमा योजना के तहत फसलों का बीमा कराया था जिसमें से अभी तक 28,447 ...