उरई, जुलाई 8 -- Orai News: कोंच। संवाददाता मोहल्ला गोखले नगर में बारिश से एक निर्धन और बेवा वृद्धा का कच्चा आशियाना गिर जाने से वह पड़ोसी के घर शरण लेने पर मजबूर हैं। वृद्धा सरकारी इमदाद के लिए स्थानीय प्रशासन की ओर टकटकी लगाए बैठी है।

हालात का विवरण मोहल्ला गोखले नगर निवासी करीब 61 वर्षीय जमुना देवी पत्नि स्व.ओमप्रकाश निर्धन के साथ ही बेवा है। उसका छप्पर युक्त कच्चा घर है जिसमें वह अकेली रहकर अपना जीवन यापन कर रही है। गत रोज बारिश में उसका आशियाना गिर पड़ा जिससे मजबूरन वह पड़ोसी केदारी के घर में शरण लिए हुए है। जमुना देवी ने बताया कि तीन साल पहले भी बारिश में उसके घर का पिछला हिस्सा गिर पड़ा था और तब उसे सरकारी मदद के नाम पर प्रशासन द्वारा सिर्फ़ चार हजार दिए गए थे। इन रुपयों से उसने घर के आगे की हिस्से की दीवार बनाकर छप्पर डाल लिया था औ...