उरई, जुलाई 11 -- Orai News: उरई। कई दिन से बारिश ना होने से बढ़ी उमस में लोगों की सेहत फिर बिगड़ रही है। ऐसे में जिला अस्पताल में मरीजों की भरमार है। उल्टी दस्त डायरिया के मरीजों से अस्पताल के वार्ड फुल हैं। इसमें बच्चों और बुजुर्गों की अच्छी खासी संख्या है। शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1127 मरीजों ने पर्चा काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें डायरिया के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। कई दिनों से बढ़ रही उमस लोगों को बीमार कर रही है। धूप के साथ उमस भरी चिपचिपी गर्मी से लोग बड़ी संख्या में बीमार होकर अस्पतालों की ओर दौड़ लगा रहे हैं। जिला अस्पताल में शनिवार को ओपीडी के पर्चा काउंटर पर 1127 मरीजों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें बुखार और लिवर जैसी अन्य बीमारियों के मरीजों की ओपीडी के ए और बी ब्लॉक में बैठे चिकित्सकों ने पहले जिला अस्पताल ...