उरई, अगस्त 7 -- Orai News: जालौन। संवाददाता खेतों से चकरोड गहराई में होने के चलते बारिश के मौसम में चकरोड पर पानी भर जाता है। ऐसे में किसानों को निकलने में दिक्कत होती है। किसानों ने चकरोड पर मिट्टी डलवाए जाने की मांग करते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है।तहसरील क्षेत्र के ग्राम कुठौंदा बुजुर्ग निवासी किसान कुंवर सिंह, बुधू आदि ने बताया कि उनके खेत कुठौंदा बुजुर्ग मौजा में चकरोड संख्या 426 के पास स्थित हैं। उनके खेतों तक पहुंचने के लिए यही एक चकरोड है। यह चकरोड आसपास के खेतों से गहराई में स्थित है। ऐसी स्थिति में बारिश के मौसम में चकरोड में पानी भर जाता है और कीचड़ हो जाता है। बारिश बंद होने के बाद भी हफ्तों तक कीचड़ भरा रहता है। जिसके चलते किसानों को निकलने में दिक्कत होती है। कई बार जहरीले कीड़ों का भी खतरा बना रहता है। यदि चकरोड पर मिट्...