उरई, सितम्बर 21 -- Orai News: उरई, संवाददाता। बाबा साहेब के अपमान से खफा बहुजन समाज के लोगों ने शहर में जुलूस निकालकर कलक्टे्रट में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। साथ ही स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न किए जाने का आरोप लगाया। ज्ञापन लेने आए सिटी मजिस्टे्रट को बैरंग लौटा दिया। डीएम को बुलाने की जिद पर अडे़ रहे। कोतवाली पुलिस कर्मियों से भी नोंकझोंक हुई। इससे कलक्टे्रट में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। बहुजन समाज के लोगों ने सोमवार को कलक्टे्रट में जुलूस निकाला। इसमें पिछले दिनों बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कार्रवाई न किए जाने पर नाराजगी जाहिर की। छह सूत्री मांगों को लेकर सड़कों पर उतरे बहुजन समाज के लोगों ने कहा कि उक्त घटना में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ...