Orai News: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर जन्मोत्सव पर सेवा का संकल्प लिया गया
उरई, जुलाई 4 -- Orai News: कोंच। संवाददाता दरिद्र नारायण सेवा समिति परिसर में बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर एवं प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव के अवसर पर ज्ञान दान ध्यान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बागेश्वर धाम शिष्य मंडल द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और अनुयायी शामिल हुए।आयोजक मंडल ने बताया कि महोत्सव का उद्देश्य समाज में ज्ञान, सेवा और आध्यात्मिक चिंतन की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा से जुड़े कार्य भी किए गए। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भक्ति, ध्यान और सेवा के माध्यम से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: बाबा धीरेन्द्र शास्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.