Orai News: बाइक मवेशी से टकराई, दो मजदूर घायल
उरई, अक्टूबर 13 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कैलिया रोड बाईपास पर दोहर के पास अपना पेट्रोल पंप के नजदीक बाइक सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों कोंच से अपने गांव खैरी लौट रहे थे।खैरी निवासी महताब सिंह 50 वर्ष और विनोद कुमार 52 वर्ष कोंच में मजदूरी करते हैं। सोमवार शाम काम खत्म कर बाइक से गांव लौटते समय सड़क पर अचानक आए आवारा मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई और अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने प्रधान अयोध्या प्रसाद को सूचना दी, जिन्होंने 108 एंबुलेंस बुलाकर दोनों को सीएचसी कोंच भिजवाया। डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख दोनों को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.