उरई, अक्टूबर 31 -- Orai News: जालौन। संवाददाता जालौन-कोंच मार्ग पर रनवा गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे सवार बुजुर्ग गंभीर घायल हो गया। घायल की पहचान भागीरथ प्रजापति निवासी गिधौसा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह जालौन से कोंच की ओर जा रहा था, तभी रनवा मोड़ के पास बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने घायल को सीएचसी जालौन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...