उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: जालौन। संवाददाता फाइनेंस पर खरीदी गई बाइक की किश्त को दो पक्षों के बीच विवाद का मामला कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छानी खास निवासी भीम सिंह व रवि कुमार का कैंथ निवासी प्रशांत कुमार व मनीष कुमार के साथ बाइक फाइनेंस पर खरीदने के बाद किश्तों के लेन देन को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच बाइक की किश्त को लेकर झगड़ा होने लगा। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद बाद में हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों पक्षों को समझाने के बाद भी न मानने पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। जहां उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...