उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: कोंच। संवाददाता बारिश के बाद कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव रोड स्थित जिओ ऑफिस के सामने सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिनसे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि यहां से गुजरना लोगों के लिए जोखिम भरा बना हुआ है।24 घंटे में दूसरी बार एक ई-रिक्शा पलट गया जिसमें कई सवारियां दब गई और चीख-पुकार मच गई। इलाकाई लोगों ने दौड़ लगाई और दबी सवारियों को निकाला।शनिवार की दोपहर सड़क के गड्ढे में एक ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा चालक बाल-बाल बच गया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: प्लान लेकिन उसमें बैठीं सवारियां दब गई और चीख-पुकार मच गई। ई-रिक्शा में दबी सवारियों की चीख सुनकर लोग दौड़े और उन्हें सुरक्षित बचाया। सड़क की बदहाली...