उरई, जुलाई 14 -- Orai News: जालौन। संवाददाता जय बाबा अमरनाथ बर्फानी ग्रुप द्वारा अमरनाथ यात्रा के समापन पर नगर के बड़ी माता मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन श्रद्धा व उल्लास के साथ किया गया। भंडारे में नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और बाबा अमरनाथ बर्फानी की शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर विधिवत आराधना के साथ कन्या भोज के साथ शुरुआत कर भक्तों के साथ भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।कार्यक्रम के आयोजन में ग्रुप के सदस्य लाला पुरवार, बालमुकुंद चौरसिया, पुष्पेंद्र सिंह यादव, श्यामजी गुप्ता, मनीष धूसर, शिवा, जगदीश राठौर, नीरज सोनी, मोनू पंडा, मोहित पाटकार, अमित विश्नोई, रोहित चौरसिया, विशाल पाटकार, मोनू गुप्ता, गोपालजी गुप्ता आदि ने सहयोग किया। समापन पर ग्रुप के सदस्यों ने श...