उरई, अक्टूबर 23 -- Orai News: जालौन। संवाददाता क्षेत्रीय ग्राम उदोतपुरा व लौना में धार्मिक आस्था और श्रद्धा का एक अद्भुत संगम देखने को मिला, जब बड़ी माता मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। देवी मंदिर में भक्तगणों ने भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।उदोतपुरा गांव में बड़ी माता मंदिर परिसर और लौना गांव में देवी माता मंदिर परिसर में दशहरा के बाद भंडारे का आयोजन किया है। गांवों जिनमें लौना, छानी, उदोतपुरा, लहचूरा और गायर समेत आसपास के गांव के लोगों ने वहां पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। महिलाएं भी पूरे जोश और समर्पण के साथ कार्यक्रम की व्यवस्था में लगी रहीं। उन्होंने पूजा-अर्चना, भजन गायन और प्रसाद वितरण में अहम भूमिका निभाई। भक्तों को भरपेट प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे के आयोजन में शैलेंद्र सिंह भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह चौहान, अखि...