Orai News: बड़ागांव में टाउनशिप के विकास के लिए भूमि क्रय को किया अनुमोदित
उरई, अगस्त 25 -- Orai News: उरई। संवाददाता मण्डलायुक्त एवं अध्यक्ष उरई विकास प्राधिकरण विमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में ओडीए की 31वीं बोर्ड बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न हुई। इसमें 30वीं बोर्ड बैठक के प्रस्तावों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा प्रस्तावित एजेंडा एवं अवस्थापना निधि से संबंधित प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदन प्रदान किया गया।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण नए शहर प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मौजा बडेरा एवं बड़ागाँव तहसील उरई में प्रस्तावित नई टाउनशिप हेतु आपसी सहमति से नियमानुसार भूमि क्रय किए जाने हेतु भूमि दरों का अनुमोदन प्रदान किया गया। उरई महायोजना- 2031 के अंतर्गत निर्धारित विकास क्षेत्र का जोनल प्लान बनाने हेतु बोर्ड द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। जोनल प्लान बन जाने से विभिन्न भू प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.