उरई, जुलाई 25 -- Orai News: उरई। संवाददाता बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में सांप, बिच्छू एवं अन्य विषैले जीवों के निकलने की बढ़ती संभावना को देखते हुए प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को संभावित जोखिमों से बचाव, प्राथमिक सावधानियों तथा स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। यह भी पढ़ें- बारिश के दिनों में बार-बार बीमार हो रहा बच्चा तो इन 7 बातों का रखें ध्यानबच्चों को जानकारी देना कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक विपिन उपाध्याय ने बच्चों से कहा कि यदि किसी व्यक्ति को सांप या बिच्छू काट ले तो घबराना नहीं चाहिए, प्रभावित व्यक्ति को शांत रखना चाहिए तथा तुरंत निकटतम अस्पताल ले जाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताय...