उरई, सितम्बर 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जालौन के तत्वावधान में रविवार को आर्यन पब्लिक स्कूल उरई में महत्वपूर्ण बैठक, गुरु वंदन कार्यक्रम एवं सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यहां गुरु शिष्य परंपरा के सम्मान में गुरु वंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि लोकतंत्र सेनानी राजाराम व्यास ने कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी के घड़े की तरह होते हैं, शिक्षक जैसा उनको बनाएगा वे वैसे ही बनते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अन्य संगठनों से भिन्न है। जहां अन्य संगठनों का नारा हमारी मांगे पूरी हों, चाहे जो मजबूरी हो होता है, वहीं हमारे संगठन का नारा है देश का करेंगे पूरा काम, काम का लेंगे पूरा दाम। राष्ट्र का निर्माण सुयोग्य व संतुष्ट शिक्षकों पर निर्भर करता है। वहीं जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान ...