उरई, जुलाई 24 -- Orai News: कोंच। संवाददाता ग्राम बरोदा कला के लोगों ने उप जिलाधिकारी अभिनव यादव को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया की 100 वर्षों से दुर्गा देवी का मंदिर सर्व समाज के लोगों ने बनवाया था। जिसमें सभी ग्राम वासियों का सहयोग रहा और सभी लोग उसमें आस्था रखते हैं।ग्राम वासियों ने राम राजा सरकार की मूर्ति भी मंगा ली है और उसकी स्थापना हेतु चंदा कर एक मंदिर बनवा लिया है। हम ग्रामवासी रजिस्ट्रेशन के विरोध में हैं क्योंकि अगर रजिस्ट्रेशन हो जाता है तो उक्त लोग अनुसूचित जाति के लोगों को मंदिर में घुसने नहीं देंगे। ग्राम वासियों ने एसडीएम से पंजीकरण अगर हो तो उसकी जानकारी ग्रामवासियों को देते हुए उसे निरस्त किये जाने की मांग की है। इस दौरान विनोद कुमार, विजय सिंह, देवेंद्र कुमार, हरदास, केशवदास वर्मा आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...