उरई, जुलाई 7 -- Orai News: उरई। संवाददाता शहर के उमरारखेड़ा निवासी मजदूर संजय सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि हिसाब-किताब के बहाने बुलाकर उसे बंधक बनाया गया, मारपीट की गई और 26 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए गए। पीड़ित का कहना है कि दो जुलाई को उसे झांसी चुंगी बुलाकर रिनिंया ले जाया गया, जहां कुछ लोगों ने घर में बंद कर रुपये देने का दबाव बनाया। बाद में उसकी बहन ने आरोपियों के खाते में 26 हजार रुपये ट्रांसफर किए, तब उसे छोड़ा गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...