Orai News: बंदरों के आतंक ने लोगों का किया जीना दूभर
उरई, अक्टूबर 2 -- Orai News: उरई, संवाददाता। जालौन और कालपी के साथ अब मुख्यालय उरई में इन दिनों बंदरों के उत्पात ने लोगों का जीना दूभर कर दिया है। करीब एक सप्ताह से रातों-रात कहीं बाहर से आए बंदरों के बड़े झुंड ने शहर की गलियों-मोहल्लों पर कब्जा जमा रखा है। राहगीरों, स्कूली बच्चों पर हमला कर बंदरों के काटने की घटनाओं के अलावा, घरों में घुसकर खाने-पीने का सामान उठा ले जाने और छत पर कपड़े सुखाने या काम कर रही महिलाओं और बुजुर्गों में दहशत है। शहर के राजेंद्र नगर, नया पटेल नगर, पुराना पटेल नगर, रामनगर, तुलसी नगर, गणेशगंज, बघौरा, कालपी रोड, जेल रोड सहित सभी प्रमुख मोहल्लों में बंदरों की धमाचौकड़ी जारी है। सुबह से शाम तक छतों पर उछलकूद और गलियों में झुंड बनाकर बैठे रहने से राहगीरों के आवागमन पर ब्रेक लग गया है। गली मोहल्ले में खुलेआम विचरण कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.