Orai News: प्लॉट पर कब्जे के प्रयास का आरोप, मारपीट व धमकी की शिकायत
उरई, अगस्त 20 -- Orai News: जालौन। संवाददाता मुहल्ला बालमभट्ट निवासी श्यामजी कोष्ठा ने क्षेत्राधिकारी जालौन को प्रार्थना पत्र देकर प्लॉट पर कब्जे के प्रयास, मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़ित के अनुसार उसने 27 जून 2025 को प्लॉट खरीदा था। आरोप है कि 19 अगस्त को श्रीमती पूनम प्लॉट पर पहुंचे और निर्माण कार्य को लेकर विवाद करते हुए उसके व पत्नी के साथ मारपीट की। इस दौरान दीवार क्षतिग्रस्त करने तथा निर्माण कराने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने घटना की सूचना 112 पर पुलिस को दी। उसने क्षेत्राधिकारी से रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.