Orai News: प्राइवेट डॉक्टर के इलाज से महिला की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप
उरई, अगस्त 22 -- Orai News: उरई। संवाददाता उरई में निजी महिला चिकित्सक के इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजनों ने महिला डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही के आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट जाकर सिटी मजिस्ट्रेट से इसकी शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की है।उरई के सुशील नगर में महिला डॉक्टर के इलाज के दौरान महिला की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर शिकायत करते हुए कहा कि मृतका प्रीति पत्नी मोनू रजक निवासी लहार भिंड को 19 अगस्त को निजी चिकित्सक के पास भर्ती कराया था। आरोप है कि इलाज के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई और 22 अगस्त की रात उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना चिकित्सकीय पर्चे के इलाज किया गया और इलाज में लापरवाही व गलत उपचार किया गया। वहीं पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.