उरई, अगस्त 17 -- Orai News: कदौरा, संवाददाता । अदालत के सख्त रुख के बाद थाना पुलिस ने ग्राम करमचंदपुर प्रधान के पुत्र और उसके एक साथी के खिलाफ रंगदारी, मारपीट और तमंचे की नोक पर नगदी व मोबाइल लूटने के गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कदौरा थाना क्षेत्र के करमचंद पुर के मजरा शहीद नगर निवासी पीड़ित रमेश ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। पीड़ित का आरोप है कि बीते 11 जुलाई 2025 को वह अपने घर के सामने बनी सीसी सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान वर्तमान ग्राम प्रधान मलखान सिंह यादव का पुत्र तिलक चंद्र अपने साथी जिगर निवासी करमचंदपुर के साथ वहां पहुंचा। दोनों आरोपियों ने आते ही उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने तमंचा तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसकी जेब में रखे दस...