Orai News: प्रकृति बचाओ - प्रकृति ही ईश्वर है, साइकिल यात्रा का कालपी में भव्य स्वागत
उरई, नवम्बर 3 -- Orai News: कालपी। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए निकल रही प्रकृति पथ साइकिल यात्रा का मंगलवार को कालपी में भव्य स्वागत किया गया। दुर्गा मंदिर चौराहे पर पद्म भूषण पर्यावरणविद डॉ. अनिल कुमार जोशी ने कहा कि हम सब मिलकर प्रकृति बचाएं, प्रकृति ही ईश्वर है। यात्रा नेपाल के जनकपुर धाम से गांधी जयंती पर शुरू हुई थी। उत्तर प्रदेश समन्वयक रामबाबू तिवारी के निर्देशन में विभिन्न जनपदों से होते हुए सुबह 9 बजे बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी पहुंची। यहां पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, मनोज चतुर्वेदी, महामंत्री पवनदीप निषाद सहित कई लोगों ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प मालाओं और मिष्ठान के साथ स्वागत किया। इसके बाद यात्रा झांसी की ओर रवाना हुई। उसरगांव में स्वल्पाहार कराया गया। यात्रा का समापन देहरादून में होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.