उरई, अक्टूबर 23 -- Orai News: जालौन। मोहल्ला नारोभास्कर में सफाई व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है। पोस्टऑफिस के आगे तिराहे पर नियमित कूड़ा नहीं उठने से स्थानीय लोग परेशान हैं। दुर्गंध और आवारा पशुओं के जमावड़े से मोहल्ले का जीना मुहाल है। मोहल्ला निवासी विपुल दीक्षित, संजय त्रिवेदी, रंजीत राजपूत, हिमांशु सोनी, अखिलेश महाराज ने बताया कि नगर पालिका कर्मचारी कूड़ा एकत्रित कर तिराहे पर फेंक जाते हैं, जो एक-दो दिन तक वहीं पड़ा रहता है। कूड़ा सड़क पर फैले होने से बच्चों को बाहर खेलने में दिक्कत होती है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि कई बार नगर पालिका में शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: पांच से सात दिन तक नहीं उठ रहा कूड़ा, सड़कों पर गंदगी के ढेर उन्होंने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि सफाई कर्मियों को सफाई के त...