Orai News: पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को कोतवाली पुलिस ने दबोचा, न्यायालय भेजा
उरई, जुलाई 2 -- Orai News: जालौन। संवाददाता पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार निवासी ग्राम मनसुखपुर, थाना अयाना, जनपद औरैया है। आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए संबंधित न्यायालय भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र के नेतृत्व में लगातार अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उनकी सक्रिय कार्यशैली और सख्त कानून व्यवस्था के चलते वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार सफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.