Orai News: पैतृक सम्पत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप, डीएम से शिकायत
उरई, जुलाई 27 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिला मुख्यालय पर सोमवार को ग्राम जगमनपुर, परगना माधौगढ़ निवासी पुनीत कुमार ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पैतृक सम्पत्ति पर अवैध कब्जा करने और फर्जी स्वामित्व दिखाने का आरोप लगाया।प्रार्थना पत्र में पुनीत ने बताया कि पुरोहितन मुहल्ला जगमनपुर में स्थित एक बाड़ा उनके पिता स्वर्गीय कमलापति का है। इसे उनके दादा लालमन ने वर्ष 1957 में तीन जुलाई को प्रभुदयाल से रजिस्ट्री के जरिए खरीदा था। मृत्यु के बाद वह इसके वारिस और काबिज हैं। आरोप है कि कुछ दिन पहले गांव के ही कुछ लोगों ने उक्त प्लाट पर जबरन कब्जा कर बाउण्ड्री वाल बनानी शुरू कर दी।पुनीत ने डीएम से सक्षम अधिकारियों से जांच कराकर अवैध कब्जा रुकवाने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.