उरई, अगस्त 7 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खेड़ा बेड़ा में दबंगों द्वारा एक परिवार पर पेट्रोल डालकर आग लगा देने की धमकी दी गई जिससे परिवार भयभीत है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।खेड़ा बेड़ा गांव निवासी छोटे राजा यादव ने दिन शुक्रवार को कोतवाली में एक शिकायती पत्र देते हुए बताया कि घटना दिनांक 7 अगस्त सुबह की है जब मेरी मां सुनीता देवी घर के बाहर सफाई कर रही थी तभी ग्राम के ही निवासी ही लोग एकराय होकर डंडा कुल्हाड़ी गुम्मा लेकर घर मे घुस आए और मेरे पिता जसबन्त तथा माता के साथ और मेरे साथ मारपीट की और घमकी दी कि तुम्हारी भैंसों की चोरी करा देंगे। इसी दौरान आरोपी महिला ने पैट्रोल डालकर आग लगाने की बात कही। उक्त के सम्वन्ध में छोटेराजा ने पुलिस से मेडीकल परीक्षण कराते हुए प्राथमिकी दर्ज कर का...