उरई, अगस्त 18 -- Orai News: जालौन। संवाददाता कोतवाली पुलिस ने सोमवार देर रात बंगरा रोड पर चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को 2.1 किग्रा अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने बरामद गांजा कब्जे में लेकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया।सीओ अजय कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि बंगरा रोड पर एक युवक नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना पर कोतवाल हरिशंकर चंद के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, कांस्टेबल विवेक राजपूत, रवेंद्र और जितेंद्र सारस्वत ने रेस्टोरेंट के पास घेराबंदी की। वहां से गुजर रहे मोहल्ला खटीकान निवासी राजू उर्फ रफीक को रोका गया। तलाशी में उसके पास से 2.1 किग्रा गांजा बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- Champawat News: टनकपुर में युवक से स्मैक बरामद पूछताछ में आरोपी ने गांजा बेचने के लिए ले जाना स्वीकार किया। पुलिस ने जब उसका...