उरई, जुलाई 3 -- Orai News: कालपी। संवाददाता पुलिस उपाधीक्षक राजेश कमल के निर्देश पर इलाकाई पुलिस टीम ने ग्राम स्वरूपपुर-मुसमरिया रोड पर जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना तुर्की के उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र को हमराही सिपाही अनीस अहमद के साथ गश्त के दौरान सूचना मिली कि स्वरूपपुर से मुसमरिया जाने वाले कच्चे रास्ते किनारे खेत में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने छिपते हुए दबिश दी। स्वरूपपुर से 100 मीटर पहले खेत में गोला बनाकर जुआ खेलते वीरपाल समेत चार आरोपियों को पकड़ा गया। मौके से 8260 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर चारों को जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...