उरई, अक्टूबर 6 -- Orai News: कोंच। संवाददाता पीसीएफ क्रय केंद्र पर कई दिनों से जलभराव की समस्या बनी हुई है। केंद्र परिसर में पानी भरा होने के कारण खाद लेने पहुंच रहे किसान परेशान हो रहे हैं। किसान मजबूरी में पानी के बीच से होकर केंद्र तक पहुंच रहे हैं और खाद लेने के बाद वापस लौट रहे हैं। किसानों का कहना है कि पिछले कई दिनों से पीसीएफ क्रय केंद्र परिसर में पानी भरा हुआ है।

जलभराव की स्थिति मंगलवार सुबह 10 बजे केंद्र पर पहुंचे कई किसान अपने हाथों में जूते-चप्पल लेकर पानी के बीच से होकर खाद लेने जाते दिखाई दिए। कुछ किसान अपनी बाइक और अन्य वाहनों की डिग्गी में जूते-चप्पल रखकर केंद्र पहुंचे और परिसर में पानी के बीच से गुजरकर खाद लेने गए। इस मामले में पीसीएफ केन्द्र प्रभारी कमलेश ने बताया कि बारिश होने के कारण केंद्र परिसर में जलभराव की स्थिति...