उरई, सितम्बर 17 -- Orai News: उरई, संवाददाता। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर जनपद में सेवा, सम्मान और स्वावलंबन की भावना को समर्पित 'सेवा संकल्प अभियान' का शुभारंभ किया गया। इस दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत तमाम पात्रों को लाभान्वित किया गया साथ ही प्रशस्ति पत्र भी दिए गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित 'सेवा दिवस आशीर्वाद का दिया' कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी समीर, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, विधान परिषद सदस्य के प्रतिनिधि मयंक त्रिपाठी, अपना दल जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने किया। यह भी पढ़ें- Orai ...