उरई, अगस्त 8 -- Orai News: उरई। संवाददाता ग्रामीण अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने को सीएमओ, सीएचसी पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्खी में चिकित्सक के अनुपस्थित मिलने पर नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी किया।शनिवार को सीएमओ डॉ हरिनंदन प्रसाद ने एसीएमओ डॉ एपी वर्मा के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुर्खी का 10:30 बजे निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय तक 15 मरीज देखे गए थे और सात जांच हुई थी। निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट संदीप और लैब टेक्नीशियन ज्योति उपस्थित मिली जबकि डॉक्टर वर्मा अनुराग स्वतंत्र कुमार अनुपस्थित मिले। इस पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित चिकित्सक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबई का निरीक्षण किया। यहां आशाओं के साथ बैठक कर सीएमओ ने एच...