उरई, अक्टूबर 24 -- Orai News: उरई। संवाददाता प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को नकलविहीन एवं सकुशल संपन्न कराने और परीक्षार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी समीर ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा में शामिल होने के लिए जनपद आने वाले अभ्यर्थियों को आवागमन और ठहरने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि जनपद के 12 परीक्षा केंद्रों पर कुल 29,952 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 25 एवं 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को दो पालियों में आयोजित होगी। जिलाधिकारी ने रेलवे स्टेशन एवं बस स्टेशन पर हेल्प डेस्क स्थापित करने, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों का अतिरिक्त संचालन करने तथा होटल, रेस्टोरेंट एवं रैन बसेरों में ठहरने ...