उरई, जुलाई 4 -- Orai News: एट। एट थाना क्षेत्र के पिरौना गांव में शुक्रवार की रात मगरमच्छों के घरों में घुस आने से हड़कंप मच गया। बड़ी माता मंदिर के पीछे स्थित बड़े तालाब से निकलकर चार मगरमच्छ रेंगते हुए घरों तक पहुंच गए। अचानक मगरमच्छों को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना तुरंत डायल 112 और वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए रस्सियों की मदद से एक मगरमच्छ को पकड़ लिया। शेष तीन मगरमच्छ गायब हो गए। वन विभाग ने पकड़े गए मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के पीछे वाले तालाब में बड़े-बड़े मगरमच्छ रहते हैं। तालाब के किनारे जाना...