उरई, सितम्बर 28 -- Orai News: कालपी, संवाददाता। पितृपक्ष को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय कोतवाली पुलिस ने धर्मनगरी कालपी के प्रमुख धर्मस्थलों तथा यमुना नदी के किनारे स्थित घाटों का निरीक्षण किया। उपनिरीक्षक रामजी लाल के नेतृत्व में पुलिस जवानों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से संवाद किया। पितृपक्ष के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने पूर्वजों की आत्मशांति के लिए यमुना नदी के घाटों पर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक पितर श्राद्ध एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। यह सिलसिला करीब 14 दिनों तक चलता है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, सिपहियों मुकेश सेन, राहुल, ब्रजेश न...