उरई, अक्टूबर 16 -- Orai News: कालपी। संवाददाता भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रकाश पाल के झांसी जाते समय कालपी आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार को जैसे ही वे अमलतास तिराहा कालपी पहुंचे, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरविंद यादव ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत से गदगद प्रदेश अध्यक्ष ने मौजूद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का दुख-दर्द जाना और कहा कि सभी संगठित होकर पार्टी को मजबूत करने में जुटे रहें। कोई समस्या हो तो तत्काल बताएं, वह सेवा के लिए सदैव समर्पित हैं। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि रविंद्र यादव, आशीष यादव, सभासद प्रतिनिधि आशू बाबा, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र कोरी, शिवा बुंदेला, धर्मेंद्र पाल, अशोक बाजपेई, अमरदीप पांडेय, दिग्विजय सिंह, अंकित सिंह, शरद तिवारी, अंजनी सोनी स...