Orai News: पावर हाउस की इनकमिंग में गड़बड़ी से ढाई घंटे गुल रही आधे शहर की बिजली
उरई, अगस्त 7 -- Orai News: उरई। संवाददाता कालपी रोड पावर हाउस की इनकमिंग में गड़बड़ी से आधे शहर की बिजली आपूर्ति शुक्रवार शाम को 2 घंटे बंद रही। बत्ती गुल होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।शुक्रवार की शाम 4:30 बजे कालपी रोड स्थित पावर हाउस की इनकमिंग में गड़बड़ी से आधे शहर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। ऐसे में शहर के राजेंद्र नगर, पटेल नगर, जेल रोड, बजरिया फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। शाम के समय बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पेय जल के लिए भी तमाम मोहल्ले के लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। पावर हाउस में बिजली कर्मचारी लगातार मरम्मत कार्य कर रहे हैं लेकिन 7 बजे तक भी बिजली आपूर्ति चालू नहीं कराई जा सकी। वहीं इस संबंध में कालपी रोड स्थित विद्युत वितरण केंद्र के उपखंड अधिकारी नागेंद्र चौहान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.