उरई, अक्टूबर 9 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिला महिला अस्पताल में वाहन पार्किंग स्टैंड का संचालन करने वाले युवक से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर पुलिस ने दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी रवींद्र पांचाल ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि दो दिन पहले उनके स्टैंड पर रविकांत कुशवाहा व रामचंद्र राजपूत बाइक खड़ी करने पहुंचे थे। रुपये देने को लेकर कहासुनी के बाद दोनों ने धमकी देते हुए हर महीने 10 हजार रुपये की रंगदारी की मांग की और न देने पर गोली मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: रंगदारी न देने पर कार सवारों ने की फायरिंग, दो को लगी गोली पीड़ित के अनुसार जब उसने रुपये को लेकर टोका तो आरोपियों ने कहा कि स्टैंड चलाना है तो हर मही...