उरई, अगस्त 21 -- Orai News: एट। संवाददाता एट कस्बा निवासी आशीष कुमार का परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। परिजनों के अनुसार तनाव के चलते उसने घर में रखा कोई हानिकारक पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिजनों और पड़ोसियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार किया जा रहा है। बताया गया है कि आशीष विवाहित है और उसके तीन बच्चे हैं। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिवार से बातचीत कर विवाद के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...