उरई, अगस्त 14 -- Orai News: माधौगढ़। संवाददाता कस्बा माधोगढ़ में रुपये के लेनदेन को लेकर देर रात युवकों ने एक युवक पर लाठी-डंडों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सिर में गहरी चोट आने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल से झांसी रेफर कर दिया है। पुलिस ने भाई की तहरीर पर 2 नामजद सहित 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गुरुवार रात को माधोगढ़ कस्बा निवासी मैथली शरण निवासी बृजेश तिवारी 42 वर्ष फायर ब्रिगेड के पास बने अपने मकान पर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने बृजेश से 5 हजार रुपये की मांग की। मना करने पर लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। शोरगुल सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने घायल अवस्था में बृजेश को सीएचसी माधौगढ़ में भर्ती कराया। सिर में गंभीर चोट होन...