Orai News: पांच पीएचसी में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में 149 मरीजों का हुआ इलाज
उरई, जुलाई 27 -- Orai News: कालपी, संवाददाता । कालपी, बाबई, चुर्खी , नियामतपुर तथा महेवा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जनआरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकीय टीमों के द्वारा 149 मरीजों का इलाज किया गया। डाक्टरों के द्वारा बदलते मौसम में नागरिकों को स्वस्थ रहने की सलाह दी गई। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उदनपुरा कालपी में चिकित्साधिकारी डॉक्टर अमित पोरवाल की अध्यक्षता में आयोजित मेले में 53 मरीजों का इलाज किया गया। जिसमें 32 पुरुष व 21 महिला मरीज शामिल रहे। मेले में शुगर के 5 टेस्ट किए जबकि बुखार तथा स्किन के 6-6 मरीजों की जांच की गयी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में चिकित्साधिकारी डॉ. शेख शहरयार, कर्मचारियों मनीष कुमार, कमलेश कुमार की मौजूदगी में आयोजित मेले में 24 मरीजों का इलाज किया गया। सरकारी चिकित्सालय बावई म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.