उरई, अगस्त 29 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता रामपुरा क्षेत्र में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ने से रामपुरा से निनावली जागीर, नरौल, मछंड, मिहौना होते हुए ग्वालियर-भिंड जाने वाला प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गया है। ग्राम कूसेपुरा और नरौल के बीच बने रपटा पुल के ऊपर करीब पांच फुट पानी बहने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित है। मार्ग पर पानी बढ़ने के कारण रामपुरा से भिंड जाने वाली बसों का संचालन भी बंद हो गया है।रपटा पुल पर पानी का तेज बहाव होने के कारण किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है। मार्ग बंद होने से आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Orai News: पहूज नदी का जलस्तर बढ़ने से रामपुरा-भिंड मार्ग जलमग्न, रपटा पुल पर पांच फुट ऊपर बह रहा पानी वहीं नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों मे...