Orai News: पत्नी के साथ मारपीट, पुलिस ने की कार्रवाई
उरई, नवम्बर 10 -- Orai News: जालौन। पत्नी के साथ गाली, गलौज व मारपीट किए जाने की शिकायत पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चिमनदुबे निवासी रानी देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति रंजीत आए दिन उसके साथ विवाद करते रहते हैं। आरोप लगाया कि मंगलवार की सुबह वह घर के काम कर रही थी तभी पति वहां आए और शराब के लिए रुपये मांगने लगे। जब उसने रुपये देने से मना किया तो उसने पिटाई कर दी। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.