उरई, जुलाई 3 -- Orai News: कालपी। संवाददाता मुहल्ला तरीबुल्दा में बीते महीने हुई चोरी की घटना में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी देवीदीन पुत्र छोटेलाल ने बताया कि 1 जून की रात वह मजदूरी करने बाहर गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर से एक जोड़ी झुमकी, माला, बाला, अंगूठी, बिछुआ, कमरबंद, पायल, गुन्ही, बाल चोटी, तोड़ियां, 15 हजार नगद, सोलर बैटरी, सूर्य प्लेट व इन्वर्टर चोरी कर लिया। पड़ोसियों की सूचना पर घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। देवीदीन ने चोरी में वासुदेव निवासी तरीबुल्दा पर संदेह जताया है। पुलिस विवेचना कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...