उरई, जुलाई 7 -- Orai News: उरई। संवाददाता थाना एट पुलिस ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम सतोह निवासी आदित्य मिश्रा की तहरीर पर झांसी जनपद के गुरसराय निवासी शीतल शर्मा और आशुतोष शर्मा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि दोनों ने सरकारी नौकरी लगवाने का भरोसा देकर पांच लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सचिवालय में नौकरी लगाने के नाम पर महिला से 11.27 लाख की ठगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...