उरई, अक्टूबर 16 -- Orai News: उरई। संवाददाता मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जिला पंचायत में अनोखी पहल हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने नीट की छात्रा इप्शिता पुत्री वीरेन्द्र कुमार को एक दिन के लिए सांकेतिक अपर मुख्य अधिकारी बनाया।सांकेतिक एएमओ के रूप में इप्शिता ने कार्यालय का निरीक्षण किया, विकास कार्यों की समीक्षा की और मिशन शक्ति की फाइलों पर हस्ताक्षर किए। जनसुनवाई में आईजीआरएस व जनशिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। स्ट्रीट लाइट ठीक कराने और सड़क के गड्ढे भरवाने के निर्देश भी दिए। इप्शिता ने कहा कि इस जिम्मेदारी से बहुत कुछ सीखने को मिला, भविष्य में बड़े सपने पूरे करने की प्रेरणा मिली। यह भी पढ़ें- Firozabad News: अफसरों की कुर्सियों पर बैठीं बेटियां तो सपनों को मिली नई उड़ान कहा, वह डॉक्टर बनकर...