उरई, जुलाई 20 -- Orai News: उरई। राजकीय जिला पुस्तकालय में पठन अभिरुचि संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत पाठकों के लिए पुस्तक मेला लगाया गया। यहां पुस्तकालय में उपलब्ध नवीन एवं आकर्षक पुस्तकों का अवलोकन कराया गया। उन्हें नियमित रूप से पुस्तकालय आने और पुस्तकों के अध्ययन के लिए प्रेरित किया। सोमवार को जीआईसी परिसर स्थित राजकीय पुस्तकालय में लगाए गए पुस्तक मेला में प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य नई पुस्तकों से परिचय शासन स्तर से प्राप्त नवीनतम और महत्वपूर्ण पुस्तकों की जानकारी पाठकों को देना पठन-पाठन को प्रोत्साहन पाठकों को ज्ञान अर्जित करने और पुस्तक पढ़ने के लिए अग्रसर करना दैनिक पाठन की आदत प्रतिदिन कुछ समय निकालकर पुस्तक पढ़ने के लिए सभी को बढ़ावा देना है।डिजिटल डिटॉक्स इंटरनेट और मोबाइल की आभासी दुनिया से दूर बने और किताबों की वास्तविक दुनिया ...